कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में नार्थ ईस्टर्न रेलवे लखनऊ ने कृषक समाज गोला को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
कृषक समाज के खेल मैदान पर हुए 52वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और एनई रेलवे लखनऊ टीम के बीच खेला गया। रेलवे लखनऊ की टीम के खिलाड़ी मोहम्मद हनीफ ने खेल के तीसरे और 32वें मिनट में गोल किया, जबकि कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की टीम कोई गोल न कर सकी। इस प्रकार लखनऊ ने 2-0 से जीत दर्ज की। निर्णायक एम कुरिया, कुमार भरत रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एमएस बोरा ने कहा कि खेलों में हॉकी की अलग पहचान है। कृषक समाज कॉलेज बधाई का पात्र है जो प्रतिवर्ष प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट कराता है। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर पूर्व ओलंपियन देवेंद्र्र कुमार, प्रधानाचार्य सुमति नरायन दीक्षित, उप प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य शिवसागरलाल वर्मा, सतीशचंद्र वाजपेयी, श्याममूर्ति शुक्ल, विजय सिंह, नरायनलाल वर्मा, राममूर्ति शुक्ला, आदित्य पांडे, डॉ. लखपतिराम वर्मा, डॉ. अनिल वर्मा समेत तमाम खेल प्रेमी और कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे।