फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की विज्ञान प्रदर्शनी में छाए लखीमपुर के मॉडल

Wed, 26 Aug 2015 11:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवार्ड के तहत लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र और गोला के रामजानकी इंटर कॉलेज की छात्रा का विज्ञान मॉडल छाए रहे।
विज्ञापन

नगर, जनपद एवं राज्य स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर विज्ञान मॉडल चयनित किए जाते हैं। सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र अमन वर्मा का जल संरक्षण मॉडल 26 अगस्त से 28 अगस्त को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली के स्थान पर आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया। अमन वर्मा ने बताया कि यह मॉडल मुख्य रूप से उन स्थानों के लिए है, जहां पर जल की कमी है। यह मॉडल तीन स्तरों पर काम करेगा और पूर्णत: सौर ऊर्जा पर आधारित है। बाढ़, वर्षा एवं अनुपयोगी जल का संचयन कर विभिन्न चैंबरों के माध्यम से गुजर कर जल के उसके जीवाणुओं को नाशकर उसे कृषि कार्य के लिए विद्युत उत्पादन को औद्योगिक कारखानों में उपयोग के लिए और घरों में पीने के पानी के रूप में प्रयोग किया जाएगा। साथ ही इसी में लगे जल मिसाइल के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में वर्षा न होने पर वर्षा कराके फसलों की सिंचाई भी कराई जा सकती है। अमन पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं और भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर देश की सेवा करना चाहते हैं। अमन के इस मॉडल को बनवाने में विद्यालय के शिक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य एवं सचिन श्रीवास्तव का मुख्य योगदान रहा। प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने अमन की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गोला गोकर्णनाथ। नगर  के रामजानकी विद्या मंदिर की कक्षा सात की छात्रा अंशिका माहेश्वरी का  ध्वनि को विद्युत में बदलने की डिवाइस मॉडल को लखनऊ में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। पूर्व में मॉडल जिला  विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिया गया, जिसमें  अंशिका को इंस्पायर अवार्ड योजना 2015 के तहत 5000 रुपये नकद प्रोत्साहन  राशि मिल चुकी है। जिससे प्रदेश की प्रदर्शनी में शामिल होने वाले सर्वश्रेष्ठ10 मॉडलों में  अंशिका का मॉडल भी है। अंशिका की इस उपलब्धि से व्यवसाई पिता मुकेश माहेश्वरी और मां रेनू माहेश्वरी को अपार खुशी मिली है। अंशिका ने 60 डेसीवल क्षमता के स्विच को ट्रांसफार्मर से जोड़ कर पांच एलईडी बल्ब जलाए। उसने  प्रदर्शन कर बताया कि यह डिवाइस आसपास के शोर की ध्वनि तरंगों को अवशोषित  कर विद्युत में बदल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें