फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में अजमानी स्कूल की टीम अव्वल

Wed, 26 Aug 2015 11:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत छठे दिन राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अजमानी इंटरनेशनल की टीम विजेता रही। सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय और पं. दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। कुंवर खुशवक्तराय बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महेंद्रा शिक्षा सदन, पाल इंटरनेशनल, माधव चिल्ड्रेन एकेडमी की टीमों ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक मोती सागर बसैया के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में सह संयोजक राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी, संजय अग्रवाल और दुर्गेश वर्मा ने सहयोग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अशोक तोलानी, परिषद अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा और प्रांतीय संयोजक शरद गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन के बाद स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के निर्णायक दीनानाथ झा, कालिंदी गुप्ता और डॉ. ओंकारनाथ दुबे रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में अनिल शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सक्सेना, ललित अग्रवाल, छोटे लाल, मानवेंद्र सिंह, बमबहादुर वर्मा, विनोद कुमार तोलानी, संजय गुप्त, राम औतार शर्मा आदि का सहयोग रहा। संचालन उमा अग्रवाल ने किया। इस मौके पर शशिबाला सक्सेना, कैलाश ब्रह्म सोनी, देशराज वर्मा, पंकज मित्तल, राम देवी वर्मा, मुन्नी शर्मा, सुधा रस्तोगी, अंजू साहनी, यज्ञदत्त मिश्र अतुल कटियार राम जीवन, सतीश चंद्र टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें