फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वाडो में एलपीएस को मिला प्रथम स्थान

Sun, 29 Nov 2015 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लखनऊ पब्लिक स्कूल में हुए दो दिवसीय ताइक्वाडो चैंपयिनशिप का रविवार को समाप्त हो गई। इसमें लखनऊ पब्लिक स्कूल को प्रथम, गोला को द्वितीय और आफीसर्स कॉलोनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। यहां विजेता खिलाड़ियों को डीएम किंजल सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन सब जूनियर ब्वायज 27 किग्रा से 29 किग्रा में गोला के आजम अली को गोल्ड मेडल, पाल इंटरनेशनल के मयंक को सिल्वर मेडल, एलपीएस के अर्पित सिंह और अपूर्व गुप्ता को ब्रांज मेडल, सब जूनियर ब्वायज 29 किग्रा से 32 क्रिगा में एलपीएस के विशाल कुमार दिवाकर को गोल्ड, शिवांशु सिंह को सिल्वर तथा मोहम्मदी के निखिल गुप्ता और एलपीएस के जय निगम को ब्रांज मेडल प्राप्त हुए। सब जूनियर ब्वायज 32 किग्रा से 35 किग्रा में एलपीएस के सचिन वर्मा को गोल्ड, हरिओम को सिल्वर,  संगम वर्मा और गोला के राजा सिंह को ब्रांज मेडल प्राप्त हुए। सब जूनियर ब्वायज 35 से 38 किग्रा में गोला के हिमांशु राठौर को गोल्ड, नेशनल पब्लिक स्कूल के कुलदीप को सिल्वर, मोहम्मदी के अखंड प्रताप सिंह और नेशनल पब्लिक स्कूल के ज्ञानदीप को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। सब जूनियर 41 से 44 किग्रा में गोला के निर्भय गुप्ता को गोल्ड, प्रांजल को सिल्वर तथा एलपीएस के आदर्श कुमार और मोहम्मदी के जसमीत सिंह को ब्रांज मेडल मिला।
जूनियर ब्वायज 45 किग्रा में गोला के अदीप सिंह को गोल्ड, मोहम्मद दानिश को सिल्वर और आफीसर्स कॉलोनी के प्रिंस वर्मा तथा एलपीएस के अमन वर्मा को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। जूनियर ब्वायज 45 किग्रा से 48 किग्रा में गोला के चमन कुमार प्रजापति को गोल्ड, एलपीएस के विवेक मौर्य को सिल्वर, यहीं के शिवम वर्मा और नेशनल पब्लिक स्कूल के शैलेश कुमार को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में लखनऊ पब्लिक स्कूल को प्रथम, गोला को द्वितीय और आफीसर्स कॉलोनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समापन पर डीएम किंजल सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मोहम्मद आसिफ, जिलाध्यक्ष शिवभक्त मिश्रा, उपाध्यक्ष विक्की कपूर, दीप सहगल, अंबुज कुमार मधु, इफ्तिखार हुसैन खां, आकांक्षा कुशवाहा, अफजाल अहमद, इसराइल मंसूरी और नफीस अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें