फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Mon, 11 Dec 2017 10:56 PM IST
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
जहर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
- शनिवार को घर से गायब हुए थे दोनों, एक नहर मेें पड़े मिले
विज्ञापन

- बिरादरी अलग होने की वजह से घरवाले शादी को नहीं थे तैयार

अलग बिरादरी होने के कारण घरवाले शादी को तैयार नहीं हुए तो एक ही गांव में रहने वाले नाबालिग प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। शनिवार की दोपहर दोनों एक साथ घर से चुपके से चले गए थे। माना जा रहा है कि दोनों शादी करने के लिए ही घर से गए थे। सोमवार को बेहोशी की हालत में गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित सूखी पड़ी नहर में दोनों पड़े मिले। परिवार के लोग सीएचसी निघासन लाए, जहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। लड़के की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सीएचसी के डॉक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि युगल ने जहरीला पदार्थ खाया था।
निघासन थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर और किशोरी करीब एक साल एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों नौ दिसंबर की दोपहर अपने अपने घर से चुपके से निकले। जब शाम तक नहीं लौटे तो दोनों के परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार की शाम करीब छह बजे प्रेमी के घरवालों को दोनों नहर में बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर प्रेमिका के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। प्रेमिका की मौत तो सीएचसी निघासन में ही हो गई थी। प्रेमी की जिला अस्पताल में इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद मौत हो गई। प्रेमी युगल का उपचार करने वाले सीएचसी के डॉ. पीके रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था, जिससे दोनों की हालत बिगड़ी और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसओ निघासन अजय यादव ने बताया कि प्रेमी युगल के घर से भागने और प्रेमिका की मौत होने की जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं है, लेकिन मामले को दिखवा रहे हैं। आपराधिक कृत्य होने अथवा किसी आरोप की स्थिति में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें