फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान तीन धान क्रय केंद्र बंद मिले

विज्ञापन
निरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौरहरा-ईसानगर। एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र के कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो क्रय केंद्र बंद मिले। विधायक के निर्देश पर केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी और विधायक बालाप्रसाद अवस्थी ने सोमवार को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम और विधायक सबसे पहले हसनापुर धान क्रय केंद्र पहुंचे। यहां केंद्र प्रभारी श्रीकांत से धान खरीद की जानकारी ली। विधायक ने दिया गया लक्ष्य पूरा करने को कहा। इसके बाद क्रय केंद्र शेरपुर क्रय केंद्र को देखा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर और भुगतान के बारे में केंद्र प्रभारी के सही जानकारी न देने पर कड़ी फटकार लगाई। खमरिया क्रय केंद्र पर आंकिक आत्मप्रकाश की खरीददारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए खरीददारी के प्रपत्र तलब किए। धान क्रय केंद्र ईसानगर और बदालीपुर केंद्र बंद होने पर प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान क्रय में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान राजीव अवस्थी, केके मिश्र, प्रेम गौतम, खिलाड़ी सिंह, रमेश, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


‘किसानों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए’

खमरिया। गन्ना किसानों की शिकायत पर जिला गन्ना अधिकारी ने गोविंद शुगर मिल के गन्ना केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर साफ-सफाई और अन्य खामियों के चलते नाराजगी जाहिर की। बसंतापुर सेंटर पर वाहन न होने के चलते डीसीओ ने गन्ना डंप कराया। निरीक्षण में कई सेंटरों पर खामियां मिलीं।
विज्ञापन

गोविंद शुगर मिल के गन्ना सेंटरों पर अनियमितताओं की शिकायतों के चलते बीते रविवार को जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने धौरहरा क्षेत्र के सिसैया प्रथम, धौरहरा और बसंतपुर गन्ना सेंटरों का निरीक्षण किया। डीसीओ ने गन्ना सेंटर पर साफ-सफाई और किसानों की मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जाहिर की। जिला गन्ना अधिकारी ने सेंटरों के कांटों की जांच की, जिनमें तौल में कोई अंतर नहीं मिला। इसके अलावा बसंतापुर सेंटर पर ढुलाई वाहन न होने के चलते किसानों की बैलगाड़ियां खड़ी रखने पर नाराजगी दिखाते हुए जमीन पर गन्ना डंप करवाया। इससे वहां खड़े परेशान किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इसके अलावा जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन को ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था दुरुस्त करने और पर्चियां न मिलने की शिकायतों के तहत गन्ना नीति के अनुसार छोटे किसानों को वरीयता देते हुए सेंटर 60 प्रतिशत एवं गेट 40 प्रतिशत गन्ना नीति के अनुपालन के सख्त निर्देश दिए।
डीसीओ ने निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं एवं खामियों के चलते अपने विभागीय कर्मचारियों पर भी दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन न करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीसीओ ने बताया गन्ना किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें