लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में छह नवंबर को हुए बालक रोहित हत्याकांड का पुलिस ने 22 दिन बाद शुक्रवार को खुलासा कर दिया। रोहित ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। भेद खुलने के डर से प्रेमी जोड़े ने रोहित की खुरपे से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आला-ए-कत्ल बरामद करते हुए आरोपी प्रेमी और प्रेमिका को जेल भेज दिया है।
सीओ धौरहरा प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि छह नवंबर को टेकीकुंडा निवासी रोहित (10) अचानक घर से लापता हो गया था। उसके चाचा ने सात नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो रोहित का शव नौ नवंबर को बच्चा लाल वर्मा के खेत में बरामद हुआ था।
मृतक की मां मंजू देवी ने पड़ोसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के चार लोगों को नामजद कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। पुलिस ने कॉल डिटेल और मुखबिरों का भी सहारा लिया। 22 दिन जांच के बाद आखिर पुलिस ने आरोपी मिल गए।