फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला में धूमधाम से निकाली भगवान शिव की बरात

Thu, 25 Sep 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला श्री रामलीला महोत्सव में निकली भगवान शिव की बारात में करतब दिखाते कलाकार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर के प्राचीन रामलीला महोत्सव में मंगलवार की रात भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। इसमें कलाकारों के करतब और झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मेला मैदान से मंगलवार की रात में भगवान शिव की बरात नगर भ्रमण के लिए निकली। आयोजन समिति के संरक्षक एवं पौराणिक शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि व पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने रथ पर सवार दूल्हा बने भगवान शिव की झांकी का पूजन किया। बरात में देवी-देवताओं के अलावा भूत-पिशाच की झांकियां भी शामिल की गईं। भूत-पिशाचों की झांकियों ने करतब दिखाकर शहरवासियों का मन मोह लिया।
इस मौके पर आयोजन समिति के महामंत्री पंकज गुप्ता, रामगुलाम पांडे, रामासरे अवस्थी, प्रेमचंद जायसवाल, पंकज मिश्र, हरि प्रकाश पांडे, जितेंद्र सिंह, रामस्वरूप यादव, संजय वर्मा, सुरेश ठाकुर, संजय गुप्ता, कृष्णा वाजपेयी, संजय, ओमप्रकाश और द्वारिका प्रसाद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें