मितौली। गांव लोहियापुरवा में दुर्गा जागरण के पंडाल में करंट लगने से आयोजन के संचालक जितेंद्र कुमार (30) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
लोहियापुरवा में वनसती माता स्थान पर नवरात्र में जागरण का आयोजन किया जा रहा है। पंडाल में लगे माइक के तारों में अचानक करंट उतर गया। इससे आयोजन का संचालन कर रहे गांववासी राजाराम के बेटे जितेंद्र कुमार तारों के संपर्क में आ गए। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने जितेंद्र के शरीर पर राख लगाना शुरू कर दिया ताकि शरीर गर्म बना रहे। तबीयत बिगड़ने पर लोग जितेंद्र को सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।