मंदिरों में हुई भजन संध्या, आरती और भंडारे
जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर आरती की। घरों में छठी का उत्सव मनाया गया। शहर के रामनवमी मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर, राधाकृष्ण आदि मंदिरों में छठी उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने बधाई गीत गाए।
शाहपुरा कोठी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तों ने भजन पेश किए। महिलाओं ने बधाई गीत गाए। बाद में भगवान को विविध व्यंजनों का भोग लगाया गया। सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला कुम्हारन टोला में बरमबाबा देवस्थान, पूर्वी दीक्षिताना, खुटार रोड और मोहम्मदी रोड पर कई स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत झांकियां सजाई गईं। श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। पूर्वी दीक्षिताना में जतिन, कुशाग्र, कोमल, परी, वैश्नवी, सौम्या, श्रुति, अबी, युवराज, नंदनी, वैभव, गुनगुन, काजल, अर्जुन, प्रगति आदि बाल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर झांकियां पेश कीं। मुख्य अतिथि नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने इन बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया। कुम्हारनटोला में नितिश जायसवाल, प्रभाकर गुप्ता, राहुल राजपूत, चंद्रप्रकाश मौर्या, जितेंद्र गुप्ता, महादेव, अवधेश जायसवाल, शिवगोपाल गुप्ता, गोपाल राजपूत आदि ने भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर हरिशंकर गुप्ता, हरिओम गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, रामचंद्र रस्तोगी, अनुराग रस्तोगी, अमितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खीरी टाउन। मोहल्ला हनिया टोला भूदेवा नाथ मंदिर पर रविवार को भगवान श्री कृष्ण की छठी धूम धाम से मनायी गई। इसमें मंदिर परिसर में भंडारे का कार्यक्रम किया गया। पं. रूपेश शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाल- भोग और आरती का कार्यक्रम हुआ। सैकड़ों लोगों ने बाल भोग और भंडारे का प्रसाद लिया। इस मौके पर ब्रजेंद्र पाठक, राजन पाठक, दीपू गुप्ता, पं. रूपेश शर्मा, सुरेश कश्यप, अशोक कश्यप, मनोज सैनी, नीरज शर्मा, पवन, अजय, कृष्णा सैनी, रजत पाठक, तुषार पाठक, ललित पाठक आदि मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।
निघासन। भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। कलाकारों न ेश्रीकृष्ण की लालाओं का मंचन भी किया। क्षेत्र के भजनपुरवा गांव में दुबहा से आए बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन कर लोगों का मनमोह लिया। बुद्धापुरवा, बिहारीपुरवा, बस्तीपुरवा, मंझिलीपुरवा, देवीदीनपुरवा आदि गांवों में छठी मनाई गई। कलाकारों ने राधाकृष्ण की झांकी निकालकर नृत्य किया। लक्ष्मीनराण, रामू आदि ने श्रीकृष्ण के गीत पेश कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान राजकिशोर गुप्ता, चेतराम यादव, रमेश लोधी आदि लोग मौजूद रहे।