फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लंबे समय से लापता चल रहे इनामी अपराधी जुबैर गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने लंबे समय से लापता चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी जुबैर अली को राजापुर मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ चोरी व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरधान पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, जुबैर की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। उस पर एसपी संकल्प शर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को उसकी लोकेशन मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया। गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर राजेश सिंह, एसआई प्रवीण कुमार, दिलीप, अमरजीत, गौरव, शरद और अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें