फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद : सीनियर में रोली, जूनियर में दिव्यांशी का दबदबा

विज्ञापन
ओयल में चल रही प्रतियोगिता में लम्बी कूद करता प्रतिभागी
विज्ञापन
ओयल। युवराजदत्त इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही तीन दिवसीय 72वीं जनपदीय स्पोर्ट्स फॉर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने पुरस्कृत किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमशः रोली मित्रा, अस्मिता और रानी रहीं।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में ललित कुमार, अमन प्रताप व आकाश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग बालक में हर्ष वर्मा, आलोक यादव, अविनाश और बालिका वर्ग में दिव्यांशी, लक्ष्मी देवी, संजना कुमारी क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमशः करिश्मा, रोली मित्रा व सोनी और सीनियर बालक वर्ग में अनुज कुमार, अमन प्रताप व ललित कुमार रहे।
जूनियर वर्ग बालक में दीपक कुमार, बृजेश, अयान बेग तथा बालिका में शबनम, शीतल, अलीशा रहीं। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर सैनी ने किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, अनिल त्रिपाठी, श्याममूर्ति शुक्ला, लक्ष्मी शंकर अग्निहोत्री, मंजू देवी, रवि शुक्ल आदि प्रधानाचार्य और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गिट्टी वाले ट्रैक पर बिना जूते दौड़ा दिए बच्चे
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेल मैदान में अव्यवस्थाएं हावी रही। खेल मैदान के रनिंग ट्रैक पर कई धावक नंगे पैर दौड़े। ट्रैक पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी पड़ी रहीं। आयोजन समिति में शामिल युवराजदत्त इंटर कॉलेज के अध्यापकों को छोड़ आधे से अधिक जिम्मेदार गायब रहे। प्रतियोगिता में जिले से आने वाले कई जिम्मेदारों के साथ ही चिकित्सक भी गायब रहे। दबी जुबां बच्चों ने खाना और फल न मिलने की बात कही।

ओयल में चल रही प्रतियोगिता में लम्बी कूद करता प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें