फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के पालतू हाथी जय सिंह की तबीयत बिगड़ी, टीबी की आशंका

विज्ञापन
दुधवा का पालतू हाथी जय सिंह।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के पालतू हाथी जय सिंह की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई है। क्षय रोग (टीबी) की आशंका के चलते पार्क प्रशासन ने उसके मल-मूत्र, खून आदि के नमूने लेकर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे हैं। अन्य हाथियों को संक्रमण से बचाने के लिए जय सिंह को सोनारीपुर बेस कैंप से गुलरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दुधवा के सोनारीपुर बेस कैंप में रह रहे जय सिंह हाथी को 18 अक्टूबर 2021 को चित्रकूट जिले से दुधवा टाइगर रिजर्व लाया गया था। 25 साल का यह नर हाथी कुख्यात डकैत ददुआ के कब्जे में था। इसके बाद जय सिंह ददुआ के विधायक भाई के स्वामित्व में आया। इसका न पंजीकरण था और न ही इसे संभालने वाला कोई महावत। वन विभाग ने जब इसे रेस्क्यू किया, उस समय यह काफी बिगड़ैल था। उसे संभालने की जिम्मेदारी दुधवा टाइगर रिजर्व ने उठाई थी।
दुधवा लाकर इस हाथी का नाम जय सिंह रखा गया। कोरोना काल के दौरान लाए गए हाथी को छह माह के लिए आइसोलेशन के लिए रखा गया था। करीब तीन साल से सोनारीपुर बेस कैंप में रह रहे चित्रकूट के हाथी जय सिंह की तबीयत अब बिगड़ गई है। दुधवा के पशु चिकित्सक इसका लगातार इलाज कर रहे हैं, लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


हाथी जय सिंह का स्वास्थ्य खराब है। दुधवा के पशु चिकित्सकों ने उसे टीबी होने की आशंका जताई है। जय सिंह के मल-मूत्र, खून के नमूने लेकर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं। अन्य पालतू हाथियों में संक्रमण न हो, इसके लिए उसे सोनारीपुर बेस कैंप से गुलरा भेज दिया गया।
विज्ञापन

- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें