डीएम आकाशदीप ने गोला में तहसील दिवस के बाद राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के तहत चयनित विकास खंड बाकेगंज के समग्र ग्राम अढौला का भ्रमण कर विकास कार्यो का निरीक्षण किया। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने राम मनोहर लोहिया गांव में योजनाओं का सत्यापन किया। डीएम ने चौपाल में उपास्थित ग्रामीणों से कहा कि आप अपने पाल्यों को विद्यालय अवश्य भेजें। यहां एसपी अखिलेश चौरसिया ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायत हो तो उसे बताएं उसका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। परियोजना निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने लोहिया समग्र ग्राम में संबंधित कार्ययोजना के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक डा. शिवकुमार केसरी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीएसए डा. ओपी राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।