फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सौर ऊर्जा चालित बाड़ के आसपास गैंडों की लोकेशन

विज्ञापन
दुधवा जंगल में स्वच्छंद विचरण करता गैंडा। वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर रेंज में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज वन से स्वच्छंद विचरण के लिए हाल ही में आजाद किए गए एक नर और दो मादा गैंडे जंगल में ही विचरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा ने बताया ने बताया कि गैंडा पुनर्वासन योजना के तहत छोड़े गए तीनों गैंडों की कॉलर आईडी के जरिए निगरानी की जा रही है। आजाद किए गए तीनों गैंडों की लोकेशन सौर ऊर्जा चालित बाड़े के आसपास ही मिल रही है। उन्होंने बताया कि वन कर्मी 40 साल बाद सौर ऊर्जा चालित बाड़े से आजाद होकर जंगल में स्वच्छंद विचरण करने वाले नर गैंडा रघु और मादा गैंडा विजयश्री व दीपाली की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
इस बात पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है कि यह गैंडे आबादी के क्षेत्र में या जंगल के बाहर खेतों की ओर न बढ़ें। वन कर्मियों की टीम गठित कर गैंडों की लगातार 24 घंटे बारी-बारी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें