फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... अब खतौनी भी मिल सकेगी लाइव 

Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
plk - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-फर्जीवाड़े से मिलेगा छुटकारा, कोई भी कभी कर सकता है जांच
विज्ञापन

अब खतौनी लाइव हो गई है और इसे कभी भी कोई न्यू अपडेट के साथ खुद ही वेबसाइट से निकाला जा सकता है। इसकी शुरुआत पहले चरण में लखीमपुर और पलिया तहसीलों से की गई है। लाइव होने के बाद फर्जीवाड़े का खतरा खत्म हो गया है और कोई भी इसकी न्यू अपडेट के साथ वेबसाइट पर जांच सकता है। हालांकि इसमें साइन नहीं होंगे लेकिन यह उन लोगों के लिए कारगर होगी जिनको इसे किसी प्रयोजन के लिए कहीं लगाना होता है।
विज्ञापन

गौरतलब है खतौनी को पहले ही ऑन लाइन किया जा चुका है। इसमें यह खतौनी भी कोई भी यूपी भूलेख.इन एनआईसी.इन से निकाल सकता था लेकिन यह खतौनी अपडेट नहीं होती थी और करीब तीन माह पुराने डेटा से लोड होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा लोगों को यूपी भूलेख.जीओबी.इन नाम की वेबसाइट से न्यू अपडेटेड खतौनी मिल जाएगी। इसमें साइन नहीं होंगे लेकिन इसका उपयोग वे लोग कर सकेंगे जो किसी प्रयोजन के लिए इसका उपयोग करना चाहते हैं। साथ ही जमीन की जांच करने वाले भी इसका खूब फायदा उठा सकेंगे। इतना ही नहीं खतौनी के लाइव होने से इसके फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और कहीं भी कभी भी कोई वेबसाइट से इसे जांच कर सकेगा। प्रभारी लावण्य कुमार के अनुसार फिलहाल इसकी शुरुआत लखीमपुर और पलिया तहसील से सोमवार को कर दी गई है। जल्द ही इसे सभी तहसीलों में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें