फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जयकारों के बीच सजीव झांकियों ने मोहा मन, गणपति को दी विदाई

Mon, 21 Sep 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सुभाष पार्क में गणेश महोत्सव के दौरान सजीव झांकी में राम सीता विवाह का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/तिकुनिया। गणेश महोत्सव के तहत शहर के सुभाष पार्क में रविवार देर रात सजीव झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियों के साथ राम-सीता विवाह का मंचन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक विकास रस्तोगी ने बताया कि नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 22 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विधि-विधान से विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान योगेश सोनी, संतोष शाह, रोहित रस्तोगी, राहुल, अभय, अन्ना मराठा, संजय मराठा, राहुल मराठा, राजू रस्तोगी, ऋषि मराठा और सीताराम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
उधर, तिकुनिया कस्बे में श्रीराम जानकी पटवा मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ ट्रॉली में लेकर मोहाना नदी के घाट पहुंचे। यहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष जल्दी आना’ के जयकारों से नगर गूंज उठा। आशीष अग्रवाल, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, रामायण तिवारी और सतीश गर्ग सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें