फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नियम विरुद्ध खुल रही शराब की दुकानें, रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंची भूड़ वार्ड नंबर 22 में नियम विरुद्ध खोली जा रही शराब की दुकानों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने इसपर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रवीण कश्यप की अगुवाई में एसडीएम विनोदकुमार गुप्ता को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा कि वार्ड में जिस स्थान पर देसी शराब की दुकान खोली जा रही है, वहां से चंद कदमों की दूरी पर एक स्कूल व कोचिंग है। नई आबकारी नीति में नगर पालिका परिषद में मंदिर व स्कूल से 75 मीटर की दूरी में शराब की दुकान नहीं खुल सकती।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जनजाति आलोक वाल्मीक, प्रवीण कश्यप, शोएब अंसारी, विशाल कश्यप, सलमान गाजी, आबिक अंसारी, अरुण दीक्षित और नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें