फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया वेदू के बेटे सहित छह का चालान

विज्ञापन
मैलानी में पकड़ा गया माफिया वेदू का बेटा - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस ने कच्ची शराब के लिए कुख्यात निकटवर्ती सांसिया कॉलोनी में छापा मारकर शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू के बेटे सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम लखन ने बताया कि अभियान के तहत कच्ची शराब बनाने और बेचने की मुखबिर की सूचना पर सांसिया कॉलोनी में छापा मारा और शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू के बेटे अर्जुन उर्फ मुकुल, रोहित पुत्र पोल सिंह निवासी पूर्वी गढ़ी थाना खुटार जिला शाहजहांपुर, किशन कश्यप पुत्र अनिल कश्यप निवासी मोहल्ला बेनी चौधरी, थाना सिंगाही, रंजीत उर्फ डॉली पुत्र हरी सिंह निवासी सांसिया कॉलोनी, ब्रिदेश पुत्र रामरतन निवासी ग्राम फुलैया नंबर एक, लखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी खैरीगढ़ थाना सिंगाही को शराब बनाते समय गिरफ्तार किया। इनमें से अर्जुन उर्फ मुकुल पर गैंगस्टर सहित चार और रंजीत उर्फ डॉली पर गैंगस्टर सहित दस मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
देसी शराब की दुकानों पर छापे मारे
पलियाकलां। रायबरेली के महाराजगंज में जहरीली शराब पीने से दस लोगों की हुई मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। 26 जनवरी को नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने देसी शराब की दुकानों को खुलवाकर छापा मारा। चेकिंग के दौरान बंशीनगर, मझगई, सिंगहिया व पलिया देसी शराब की दुकानों को चेक किया। संवाद
विज्ञापन

शराब की दुकानें खुलवाकर नमूने भरे
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को शराब दुकानें बंद थीं, लेकिन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर शराब दुकानें खुलवाकर शराब का स्टॉक चेक किया और शराब के नमूने भरे गए। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि सभी तहसीलों में एसडीएम-सीओ व क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों ने भ्रमणशील रहकर अपने क्षेत्रों की सभी शराब की थोक-फुटकर दुकानें खुलवाई।
एसडीएम के नेतृत्व वाली गठित टीमों ने दुकानों पर उपलब्ध शराब का स्टाक जांचकर नमूने भरे। इस दौरान उन्होंने शराब की बोतलों की बारकोडिंग स्कैनिंग करके भी देखा। प्रशासन, पुलिस, आबकारी महकमें की संयुक्त टीमे 31 मार्च तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें