फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में लिपिका, बारहवीं में गुरुपेज ने किया टॉप 

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
अाइसीएसई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआईएससीई रिजल्ट: शत प्रतिशत रहा जिले का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

जिले में सीआईएससीई की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार दिन में तीन बजे घोषित हो गया। परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।दसवीं में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लखनऊ पब्लिक स्कूल की लिपिका अग्रवाल और बारहवीं में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यहीं के गुरुपेज सिंह ने जिला टॉप किया। विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लखनऊ पब्लिक स्कूल का रहा। 
जिले में सीआईएससीई परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। शहर में दसवीं कक्षा में लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) की लिपिका अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया तो एलपीएस के ही अनिरुद्ध 96.0 दूसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा दसवीं में रितेश शुक्ला, संदीप कुमार, सुयश और शेखर प्रताप तथा चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल की वेदांशी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। इन सभी मेधावियों को 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। बारहवीं में गुरुपेज सिंह ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया तो अब्दुल समद सिद्दीकी ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बारहवीं में एलपीएस के ही आकाश शर्मा, ऋषभ गुप्ता, नितिन अग्रवाल और विकास यादव  ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इन मेधावियों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। जिले में विद्यालय स्तर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। प्राप्तांक प्रतिशत में जहां इस विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं इस विद्यालय के दसवीं में 202 विद्यार्थी शामिल हुए जो सभी उर्त्तीण हुए। बारहवीं में 83 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। सभी विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। लखनऊ पब्लिक स्कूूल के प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा ने बताया विद्यार्थियों ने सफलता पाकर स्कूल और जिले का नाम रोशन कर दिया है। दोनों टॉपर्स समेत सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां दसवीं में वेदांशी अग्रवाल ने सर्वाधिक 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया तो वैभव अग्रवाल, अविरल टंडन और प्रियांशी पुरवार ने 92 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। इस विद्यालय में दसवी में 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें सभी पास रहे। सभी के प्राप्तांक 60 प्रतिशत से अधिक रहे। बारहवीं में आशी पुरी ने 94.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। इंटर में 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें