फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन पानी की बौछारें पड़ने से मौसम हुआ खुशनुमा
धौरहरा में खेत हुए पानी से लबालब, रास्तों पर जलभराव
वर्षा का दौर बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शहर लखीमपुर समेत गोला, पलिया और मैलानी में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। धौरहरा क्षेत्र में सुबह मूसलाधार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। कई गांवों में जलभराव हो जाने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  
वर्षा के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को बारिश होने के बाद हल्की धूप निकली। रात से आसमान में बादल छाने लगे। सुबह सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक जारी रही। उधर गोला और मैलानी में हल्की बारिश हुई। 
विज्ञापन

धौरहरा। क्षेत्र में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे खेत खलिहानों में पानी भर गया। गांव की कच्ची सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। बारिश से सुबह दस बजे तक जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा। अच्छी बारिश हो जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। 
गोला गोकर्णनाथ/ ममरी। बुधवार सुबह आसमान में घुमड़ते काले मेघ और बहती शीतल हवा ने मौसम को सुुहाना बना दिया। वहीं कुछ देर बाद शुरू हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया। किसानों का कहना है कि सुबह हुई हल्की बारिश से फसलों को लाभ पहुंचा है। बच्चों ने भी गर्मी से राहत महसूस की है।
विज्ञापन

मैलानी। यहां लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को सुबह आंधी, बारिश तथा हल्की ओलावृष्टि हुई थी। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया था। बुधवार को फिर सुबह बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद मौसम एकदम साफ हो गया और सूरज आग बरसाने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें