फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बॉक्स में आई खराबी से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के निकट राजापुर गांव के पास सोमवार की सुबह सात बजे 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया, जिससे कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो गई। इससे ऑफिसर्स कॉलोनी, शाहपुरा कोठी और नौरंगाबाद फीडर बंद होने से करीब दर्जन भर मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोगों को सुबह नहाने के लिए पानी नहीं मिला और दोपहर तक गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 33 के वी लाइन में आई खराबी से पहले भी रात को कुछ देर के लिए बिजली गुल हुई। इसके बाद सुबह सात बजे बिजली जाने के बाद कई घंटे तक बिजली नहीं आई तो लोगों की चिंता बढ़ गई। सुबह के समय ऑफिस जाने की तैयारी में लोग थे, तो वहीं लॉकडाउन में मिली छूट के बाद सोमवार से काफी दुकानें खुली। पहले दिन बिजली गुल होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी, तो वहीं मोहल्ला नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी, ऑफिसर्स कॉलोनी समेत दर्जन भर मोहल्लों के लोग बिजली न आने से लोग पानी को तरसे और गर्मी से बिलबिला उठे। लोगों ने बिजली अधिकारियों, कर्मचारियों को फोन करके जानकारी चाही, तो कोई जवाब न मिलने से परेशान रहे। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद एक बजे 33 केवी लाइन ठीक होने के बाद कलक्ट्रेट उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। जेई अमरदीप ने बताया कि सुबह करीब सात बजे राजापुर में 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स दग गया था, जिससे लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। इसे ठीक करने में करीब साढ़े पांच घंटे का समय लगा, जिसके बाद सप्लाई बहाल कर दी गई।
केबल बॉक्स ठीक करने जा रहे लाइनमैन को पुलिस ने पीटा, संविदा कर्मचारियों में रोष
लखीमपुर खीरी। राजापुर में खराब हुए 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स की मरम्मत करने जा रहे संविदा लाइनमैन को मंडी के सामने पुलिसकर्मी ने चेकिंग नाम पर पीट दिया। इससे बिजली के संविदा कर्मचारियों में रोष फैल गया। कर्मचारियों ने काम करने से मना किया, तो जेई अमरदीप ने मामले में कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाते हुए शहर की बिजली सप्लाई करने के लिए पहले मरम्मत करने के लिए मनाया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन जयराम सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जेई अमरदीप के बुलावे पर राजापुर जा रहे थे। तभी रास्ते में मंडी के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने लाइनमैन को रोक लिया। इसके बाद पूछताछ करने लगे, तो लाइनमैन ने बताया कि वह जेई के बुलाने पर 33 केवी लाइन को ठीक करने जा रहा हैै। इसके लिए वह पास दिखाने लगा, तो आरोप है कि एक सिपाही ने बिना पास देखे लाइनमैन को पीट दिया। उसने अपने साथ हुई घटना की सूचना जेई और अन्य साथी कर्मचारियों को दी। इससे कर्मचारियों में रोष फैल गया और काम करने का बहिष्कार करने की करने लगे। तो जेई ने शहर की बिजली सप्लाई चालू करने के लिए पहले केबिल बॉक्स ठीक करने के लिए कर्मचारियों को राजी करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित जयराम ने बताया कि बाइक पर भी पास की प्रति चस्पा थी और पास मांगे जाने पर जैसे ही जेब से निकाला। तो उसे देखे बिना सिपाही ने उसके गाल पर कई तमाचे जड़ दिए। उधर, जेई अमरदीप ने कहा कि मामला संज्ञान में है और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। भविष्य में दोबारा ऐसी पुनरावृत्ति न हो, जिसके लिए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें