गोला गोकर्णनाथ। सोमवार सुबह अलीगंज चौकी इंचार्ज योगेश शंखधार ने टीम के साथ मोहरनिया गांव के पास उल्ल नदी के डूंगर घाट के निकट अभियान चलाया। पुलिस ने उल्ल नदी के घाट के किनारे आठ भट्ठियों को ध्वस्त कर आठ ड्रम, आठ पतीले, आठ किलो यूरिया, एक बाइक और 338 लीटर शराब बरामद कर भटपुरवा निवासी बलविंदर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अभियान के तहत करीब 5000 लीटर लहन नष्ट की, वहीं सात आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के साथ लॉकडाउन उल्लंघन, धारा 270, 269, 272 आपदा प्रबंधन एवं महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्त में आए आरोपी का चालान भेज दिया है।
कुकरा। पुलिस चौकी कुकरा क्षेत्र के ग्राम पहाड़नगर निवासी विनोद कुमार के घर पर चौकी इंचार्ज प्रमोद त्यागी ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर 40 लीटर शराब, यूरिया, जहरीला पदार्थ, शराब बनाने के उपकरण, भट्टी बरामद कर आरोपी विनोद कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है। लॉकडाउन में पुलिस की मुश्तैदी के बावजूद भी क्षेत्र के पहाड़ नगर, मोहलिया, धकहैया, भूड़ बासुकपुर, ढाका, हरदुआ, कुकरा, सिकंदरपुर, हजरतपुर, मूड़ा में शराब बनाने का काम जोरों पर है।