फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला अस्पताल में एलएफटी-केएफटी जांचें हुईं शुरू

Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल ​स्थित पैथोलॉजी लैब में लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तकनीकी खराबी के कारण एलएफटी और केएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें कुछ दिनों से प्रभावित थीं। अब मशीन की खराबी दूर कर दी गई है। शनिवार को कुछ मरीजों की जांच भी की गई। सोमवार से नियमित जांच शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे पहले डिजिटल वाटर (डिस्टिल्ड/डी-आयोनाइज्ड वाटर) खत्म होने से भी किडनी फंक्शन टेस्ट और लिवर फंक्शन टेस्ट प्रभावित हुए थे। बाद में डिजिटल वाटर उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन तकनीकी कमी के कारण जांचें फिर प्रभावित रहीं। इससे करीब 30-40 मरीजों को बाहर महंगी जांच करानी पड़ी।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि मशीन में तकनीकी कमी थी, जिसे ठीक करा दिया गया है। मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए सैंपल लेकर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी से भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें