फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण में समतलीकरण के काम ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में समतलीकरण के कार्य ने जोर पकड़ लिया है। मंदिर परिसर में समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में अभी तक जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद की दुकानों, धर्मशालाओं और नगर पालिका परिषद के भवनों सहित 34 निर्माण ध्वस्त कराए जा चुके हैं। अब मंदिर परिसर से समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद कॉरिडोर बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार स्टेशन के सामने से आने वाले शिव मंदिर परिसर और गोकर्ण तीर्थ को जाने वाला मार्ग अब कॉरिडोर में नहीं खुलेगा। इसे स्टेशन मार्ग पर बनने वाले कॉरिडोर के मुख्य मार्ग के बराबर में खोला जाएगा। कार्यवाहक संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेई ने बताया कि अग्निहोत्री धर्मशाला को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आया है। फिलहाल समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें