फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने अधेड़ पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के धौरहरा रेंज में तेंदुए ने एक अधेड़ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की धौरहरा रेंज की कैराती पुरवा बीट के अंतर्गत ओझापुरवा गांव निवासी प्यारेलाल (42) रविवार रात करीब आठ बजे खेत से अपने घर वापस जा रहा था। इस दौरान पुलिया के पास तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसका चेहरा और बायां हाथ जख्मी हो गया। शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने हमले की सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे रेंजर अनिल शाह ने घायल प्यारेलाल को मोतीपुर (बहराइच) स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए हमले में घायल हुए व्यक्ति को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा वन विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें