फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 125 लोग विदेश से लौटे, एक निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विश्व में कोरोना का संक्रमण बढ़ता देख विदेशों में रह रहे जिले के 125 लोगों ने घर वापसी कर ली है। जिनमें से एक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जबकि वहीं 76 लोगों को घरों में डॉक्टर की सलाह पर आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में तुर्की से वापस आया मैगलगंज का कारोबारी जांच में पॉजिटिव पाया गया था जिसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं उसके परिवार समेत आसपास के लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा बाहरी जनपदों से आने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। इधर, 125 में से 48 लोगों को आइसोलेट किया जा चुका है जबकि अब भी 74 लोगों को घरों में 14 दिनों तक आइसोलेट किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि दिल्ली समेत बाहरी जनपदों से आने वाले दिहाड़ी मजदूरों को सीधे गांव न भेजकर उन्हें 14 दिनों तक रैनबसेरों में रोका जाएगा जिससे उन्हें आइसोलेट किया जा सके।
विदेश से लौटे 125 लोगों में एक पॉजिटिव केस मिला था उसका उपचार लखनऊ में चल रहा है। 76 लोगों को घरों में ही आइसोलेट किया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर उनका नियमित हाल ले रहे हैं। दिल्ली आदि स्थानों से आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा तैयार करा दिए गए है, जहां उनके खाने आदि का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें