फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sun, 21 Jun 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पकड़ा गया तेंदुआ-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी-बेलरायां। उत्तर निघासन रेंज के बेलरायां क्षेत्र में वन विभाग को रविवार तड़के बड़ी सफलता मिली। मुर्तिहा ग्राम पंचायत के वीर बाबा स्थान के पास लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। पिछले एक माह के भीतर वन विभाग की ओर से पकड़ा गया यह चौथा तेंदुआ है। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, मुर्तिहा ग्राम पंचायत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर वीर बाबा स्थान के पास गन्ने के खेत के किनारे पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में चारे के रूप में बकरी बांधी गई थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे में घुस गया और कैद हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ लगातार गांव और आस-पास के खेतों में दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। किसान खेतों में जाने और पशुओं को चराने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरत रहे थे। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छह से अधिक पिंजरे लगाए थे।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें