फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मौसमी बीमारियों के मरीजों से भरे जन आरोग्य मेले

Sun, 21 Jun 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के नगरीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जन आरोग्य मेला में चिकित्सकों ने जांच कर मरीजों को दवा और उचित सलाह दी।
विज्ञापन

शहर के गौटेय्याबाग स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर करीब दो बजे तक 36 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, बुखार व शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। यहां मौजूद चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशिका गुप्ता ने बताया कि बढ़ती गर्मी की वजह से लूज मोशन के मरीज बढ़े हुए हैं। मरीजों को दवा के साथ उचित परामर्श दिया जा रहा है।
वहीं, निर्मल नगर व नौरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर भी इसी तरह के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी व लू की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। मरीजों को दवा के साथ बताया जा रहा है कि तेज धूप दोपहर 11 बजे से चार बजे तक न घर से बाहर न निकलें। जरूरी होने पर सिर को कपड़ें या छाता से ढककर निकलें। इसके अलावा दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और ताजा खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें