फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ। वन विभाग
विज्ञापन
निघासन/सिंगाही। बेलरायां क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ बृहस्पतिवार रात कटैला फार्म में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वन विभाग ने मुर्तिहा ग्राम पंचायत के कटैला फार्म स्थित गुरमीत सिंह के खेत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। उसमें बकरी बांधी गई थी। शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में घुस गया और कैद हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें