फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकरी के लालच में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

विज्ञापन
मंझरा फार्म में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। वन विभाग
विज्ञापन
महेवागंज। बकरी के लालच में वन रेंज शारदा नगर के मंझरा फार्म में लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार को एक और तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग ने मेडिकल कराकर तेंदुए को जंगल में छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी। मंझरा फार्म में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस बीच देखने वालों का तांता लग गया। वन विभाग की पकड़ में आया तेंदुआ फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। तेंदुए का मेडिकल परीक्षण करा उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के नजदीक राजकीय कृषि प्रक्षेत्र मंझरा और इसके आसपास इलाके में पिछले काफी दिनों से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी।
राहगीरों और राजकीय फार्म कर्मचारियों और मजदूरों में भी काफी समय से दहशत बनी थी। कर्मचारी और कॉलोनीवासी वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। वनकर्मियों ने कृषि प्रक्षेत्र के ब्लॉक नंबर चार के झाड़ियों में पिंजरा लगा कर उसमें बकरी डाली थी। शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर शुक्रवार सुबह वन अधिकारियों ने पिंजरे को कब्जे में ले लिया। पकड़ में आया तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। उसे दुधवा जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें