मौके पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक। पुलिस
मैगलगंज खीरी। मैगलगंज क्षेत्र में बाइक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती घायल हो गए और एक मासूम की मौत हो गई।
सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी शिवम अपनी पत्नी और आठ माह के मासूम बच्चे के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। मैगलगंज के गुरुद्वारा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान आठ माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद