फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेहोश कर पकड़ा गया पांच लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ

Wed, 18 Mar 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया तेंदुआ। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
तिकुनिया। नेपाल सीमा पर बसे गांव रननगर और गंगानगर में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को सोमवार रात ट्रेंक्युलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिन में तेंदुआ रननगर और बनवीरपुर गांव में घूमता रहा और कई बार लोगों पर झपट्टा मारा। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए। तेंदुए के हमले में बब्बू, आनंद, रामप्यारी, धीरेंद्र और कौशल घायल हो गए। बनवीरपुर निवासी रामप्यारी के पैर में गहरा घाव हुआ है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। बाद में उसे घने जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें