फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बल्लीपुर में तेंदुए का आतंक, पांच घंटे में तीन लोग किए घायल

Thu, 22 Oct 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल बलस्टर। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। बल्लीपुर गांव में बुधवार को तेंदुए ने पांच घंटे के भीतर दो बार हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। दोपहर में खेत में धान काट रहे दंपती को निशाना बनाने के बाद शाम को चारा लेकर लौट रहे ग्रामीण पर हमला किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर राजेंद्र और उनकी पत्नी रामरती खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। शाम को बलस्टर मवेशियों के लिए चारा लेकर तिलका से लौट रहे थे। रास्ते में तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर तेंदुए को भगाया। हमले में बलस्टर घायल हो गए। उनका एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया।
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हालचाल लिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें