फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की दहशत से टीचर्स कॉलोनी में भय

Fri, 14 Aug 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। वनरेंज क्षेत्र के सिंगाही खुर्द स्थित टीचर्स कॉलोनी में पिछले कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉलेज के कृषि क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

वनरेंज के समीप स्थित टीचर्स कॉलोनी कॉलेज के कृषि क्षेत्र से सटी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां अक्सर जंगली जानवर दिखाई देते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आबादी के बीच विचरण देखा जा रहा है।
बीती रात तेंदुए ने एक सांड़ पर हमला किया था। वहीं, आबादी के बीच से कॉलोनी की ओर जाते हुए दिखा था। सूचना पर कई महिला-पुरुष लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह पीछे खेतों की ओर चला गया। लोगों ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने और पिंजरों की लोकेशन बदलने की मांग की गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि कॉलोनी और आसपास तेंदुए के विचरण की सूचना मिली है। इसके मद्देनजर कॉलेज के कृषि क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए गए हैं और वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें