फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: केले के खेत में हो रही थी हलचल, ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ देखकर उड़ गए होश

Tue, 23 Jun 2026 05:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के मैला गांव में सोमवार शाम केले के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की। ग्रामीणों से अकेले खेतों में न जाने की अपील की।
विज्ञापन
खेत में बैठा तेंदुआ - फोटो : संंवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज की ईसानगर बीट के मैला गांव में सोमवार शाम केले के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में कॉम्बिंग शुरू की। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम कुछ लोग फसलों की रखवाली के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान मैला निवासी वकील राजपूत के केले के खेत से हलचल की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर खेत में एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया और वन विभाग को सूचना दी।

खेतों में अकेले न जाने की अपील 
सूचना मिलने पर बीट प्रभारी एवं वन दरोगा अभिषेक राज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। वन विभाग ने लोगों से अकेले खेतों में न जाने तथा समूह में शोर करते हुए जाने की अपील की है।
विज्ञापन


उधर, ईसानगर कस्बे में भी देर शाम तेंदुआ देखे जाने की चर्चा रही, हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी सूचनाओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कई गांवों में तेंदुए की चहलकदमी से बढ़ी चिंता
रायपुर क्षेत्र के रोशनीपुरवा, मैला, बालूपुरवा, काजीपुर, नरगड़ा, बेल्तुआ, लालजीपुरवा, लौकाही और मल्लापुर समेत कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाएं मिल रही हैं। लगातार मिल रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें