फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुआ नहीं मिला, पूर्वी बीट के फॉरेस्टर और गार्ड हटाए गए

Wed, 11 Nov 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जमुनाबाद में मृतक बालक के पिता व गांव वालों से वार्ता करते वन विभाग के अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज की पूर्वी बीट में दीपावली की रात तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय रोहित कुमार की मौत के तीन दिन बाद भी वन विभाग उसकी लोकेशन नहीं तलाश सका है।
विज्ञापन

जमुनाबाद फार्म में तेंदुए की तलाश के लिए टीमें खेतों और झाड़ियों की छानबीन कर रही हैं। वहीं, ग्रामीणों की नाराजगी के बाद पूर्वी बीट के फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार और फॉरेस्ट गार्ड वीरेंद्र चौधरी को हटाकर रेंज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
जमुनाबाद फार्म की आबादी जंगल, शारदा ब्रांच नहर और उल्ल नदी के किनारे बसी है। घरों के आसपास गन्ने के खेत और घनी झाड़ियां हैं, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। दीपावली की रात इसी आबादी के निवासी लालू के बेटे रोहित की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे और चार नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। थर्मल ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिला है। रेंजर अमित सिंह के नेतृत्व में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग के एसडीओ अभय प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को सुरक्षा व हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

शिकायतों की अनदेखी का ग्रामीणों ने लगाया था आरोप
बालक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पहले भी बीट के वनकर्मियों से शिकायत की थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक अमन गिरि को पत्र भी दिया गया था। इसके बाद वनकर्मियों पर कार्रवाई की गई।ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिन पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। ग्रामीण किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल अधिकारियों को दे सकेंगे।

-
जमुनाबाद क्षेत्र उल्ल नदी और जंगल से सटा हुआ है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है और मुनादी कराई जा रही है। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों का फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

-तापस मिहिर, डीएफओ दक्षिणी (खीरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें