फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में विवाद के बाद युवक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बेलरायां। भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित कड़िया गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में सुभाष की मौत हो गई। उनकी मां मीना देवी ने बहू पूनम पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पूनम ने आरोपों को नकारते हुए पति की मौत की दूसरी वजह बताई।
विज्ञापन

मीना देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पूनम और सुभाष के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्साई पूनम ने छोटी बहू की मदद से सुभाष को डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
मीना देवी के मुताबिक, सुभाष ने करीब 10 वर्ष पहले निघासन के बोटनपुरवा निवासी पूनम से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक साल बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक कलह रहने लगी थी।
विज्ञापन

उधर, पूनम ने बताया कि दीपावली से सुभाष नियमित कच्ची शराब पीकर विवाद करता था। बुधवार को भी वह शराब पीकर घर में चारपाई पर लेट गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ शमशेर बहादुर ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें