फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आधी रात को घर में सो रही महिला को दबोच ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

Mon, 04 Aug 2025 02:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

शारदानगर वन रेंज के शीतलपुर गांव में तेंदुए ने एक महिला को मार डाला। उसका अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।  
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में शीतलापुर गांव के मजरा मैनी पुरवा में घर की गैलरी में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ दबोच ले गया। घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह गन्ने के खेत में महिला का अधखाया शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर के शीतलापुर गांव के मजरा मैनीपुरवा निवासी सोमवती (65 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय रामपाल रविवार रात मकान की गैलरी में तख्त पर सो रही थीं। परिजनों ने बताया कि रात करीब दो बजे घर के पास स्थित गन्ने के खेत से तेंदुआ निकल कर घर में घुस आया और तख्त पर सो रही सोमवती को गन्ने के खेत में खींच ले गया। 

यह भी पढ़ें- UP: नेपाली युवती को खंभे से बांध पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें
विज्ञापन


महिला के चीखने पर परिजनों की आंख खुली। शोर मचाते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागे। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अंधेरा होने के कारण महिला का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पाकर वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला शव 
सोमवार की सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत से महिला का अधखाया शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इलाके में तेंदुआ होने से ग्रामीणों में दहशत है। वह खेतों की तरफ नहीं गए। 

शारदानगर डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि टीम ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है। पिंजरा आदि लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। महिला के परिजनों को दस हजार रुपये नकद सहायता राशि दे दी गई है। पांच लाख रुपये और मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें