फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोशाला से बछिया को दबोच ले गया तेंदुआ, अब तक चार पशुओं का कर चुका है शिकार

Fri, 03 Jan 2025 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के जटपुरवा लौखनिया गो आश्रय स्थल में तेंदुए ने एक बार फिर बछिया का शिकार कर दहशत फैला दी। इससे पहले 24 और 28 दिसंबर को भी इसी गोशाला से दो और चार माह पूर्व दो गोवंशीय पशुओं का तेंदुए ने शिकार किया था। 

विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज के जटपुरवा ग्राम पंचायत के लौखनिया में तेंदुए की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात तेंदुआ गोशाला में घुस गया और एक बछिया को दबोच ले गया। बछिया का अधखाया शव शुक्रवार सुबह पड़ोस के खेत में मिला। इसकी सूचना ग्राम प्रधान के पति अखिलेश वर्मा ने वन विभाग को दी। 

अब तक ये घटनाएं हुईं 
इससे पूर्व चार माह पहले तेंदुए ने इसी गोशाला से दो गोवंशीय पशुओं का शिकार किया था। तब वन विभाग ने कैमरे लगाकर निगरानी बढ़ाई थी, तब घटना नहीं हुई। लेकिन हाल ही में 24 और 28 दिसंबर को भी तेंदुए ने इसी गोशाला से दो गोवंशीय पशुओं का शिकार कर दहशत फैला दी। 
विज्ञापन


सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया, लेकिन इसकी निगरानी नहीं की। बृहस्पतिवार की रात तेंदुए ने गोशाला की एक और बछिया का शिकार कर लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजी है। कैमरे एवं पिजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें