फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शराब पीने से रोका तो युवकों ने विधायक से की नोकझोंक, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी में बुधवार देर रात बड़ी वारदात होते-होते बची। मोहल्ले में रहने वाले कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू से दो-तीन अज्ञात युवक उलझ गए। हवाई फायरिंग कर भाग निकले। विधायक ने युवकों को बस घर के पास शराब पीने से रोका था। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने तीन संदिग्धों काे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात कस्ता विधायक सौरभ सिंह पत्नी खुशबू सिंह के साथ अपने आवास के बाहर खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान दो-तीन युवक युवक उनके घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। बताया जाता है कि विधायक व उनकी पत्नी को देखकर उक्त लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विधायक सौरभ सिंह ने विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
विधायक के घर के बाहर फायरिंग की घटना की सूचना पुलिस को मिली तो एएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक उनके आवास की ओर दौड़ पड़े। रात को ही पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस विधायक आवास के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि प्रहलाद पुरी भल्ला की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संदिग्धाें से पूछताछ की जा रही है।
-
सूचना पर पहुंचे साथी विधायक, बनाई रणनीति
घटना की सूचना मिलने पर जिले के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एकजुट होकर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के आवास पर पहुंचे। सभी विधायकों ने घटना की पुरजोर निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मुख्यमंत्री को दी गई है। शुक्रवार को सभी आठों विधायकों के साथ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक बार फिर भाजपा विधायक पर हमला
सदर योगेश वर्मा के थप्पड़ कांड की गूंज धीमी होने लगी थी। इसी बीच कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू पर हुए हमले के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। एक के बाद एक भाजपा विधायक पर हो रहे हमले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं विपक्षी पार्टियां भी भाजपा को घेरने में जुट गई हैं। लोगों का कहना है कि जब भाजपा सरकार में उनके विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनमानस का क्या हाल होगा।
घटना के बाद से क्राइम ब्रांच और पुलिस का पहरा
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के शिवकॉलोनी स्थित आवास के आसपास क्राइम ब्रांच और पुलिस का पहरा लगाया गया है। दोनों टीमें अलग अलग बिंदुओं से जांच कर रही हैं। हालांकि पुलिस फायरिंग जैसी घटना से इन्कार कर रही है, लेकिन मामला सत्तापक्ष और विधायक से जुड़ा होने के चलते पुलिस चुप्पी साधे है।

पूर्व विधायक के भाई पर हो चुका है हमला
सत्तापक्ष के दो विधायकों के साथ हुई घटना के साथ ही कस्ता के पूर्व विधायक सुनील लाला के भाई के साथ मारपीट की घटना बीते माह हुई थी। इस मामले में भाजपा पक्ष के लोगों के शामिल होने की सूचना मिलने के बाद पूर्व सांसद जुगुल किशोर को धरने पर बैठना पड़ा था। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने में सफल हुई थी, इसके बाद मामले को शांत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें