फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंदिरा पार्क में तेंदुए के पगचिह्न मिले, थर्मल ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
इंदिरा पार्क में मिला तेंदुआ का पगचिह्न  सोत: वन विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। शारदानगर वन रेंज के गंगाबेहड़ समेत अन्य गांवों में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग अब तक पकड़ नहीं सका। हालांकि विभाग को इंदिरा मनोरंजन पार्क में पगचिह्न मिले हैं। वहीं मोहम्मदी वन रेंज के घरथनिया में बाघ की लोकेशन मिली है। वन विभाग की टीमें दोनों स्थानों पर कांबिंग कर रही हैं। निगरानी के लिए थर्मल ड्रोन भी उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


शारदानगर रेंज के गांव गंगाबेहड़ में तेंदुए ने हमला कर एक बालक की जान ले ली थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को पिंजरे और कैमरों की संख्या बढ़ाई है। वनकर्मियों ने बताया कि घटना के बाद से तेंदुए की झलक तक नहीं दिखी है। वन विभाग का दावा है कि तेंदुए ने करीब दो साल से इंदिरा मनोरंजन पार्क में ठिकाना बना रखा है।
तेंदुए की चहलकदमी की वजह से ही पार्क में ताला लगा है। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि इंदिरा मनोरंजन पार्क में एक पिंजरा लगाया जाएगा। रात में थर्मल ड्रोन से निगरानी की जाएगी। आसपास में कुल तीन पिंजरा, पांच जाल और ट्रेकिंग कैमरा लगे हैं। हालांकि किसी शरारती तत्व ने हंसिया से एक जाल काट दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि इंदिरा पार्क में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। वहीं मोहम्मदी रेंज में घरथनिया के पास बाघ की लोकेशन मिली है। दोनों जगहों पर थर्मल ड्रोन से निगरानी हो रही है। पिंजरे और कैमरे भी लगाए गए हैं। टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।

इंदिरा पार्क में मिला तेंदुआ का पगचिह्न  सोत: वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें