फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गमगीन माहौल में दोनों युवकों के शवों का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मृतक इंद्रेश वर्मा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग स्थित ग्राम मुड़िया खेड़ा में हुए सड़क हादसे में सोमवार शाम दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ग्राम निवासी इंद्रेश (22) पुत्र सुरेश व अभिमन्यु (21) पुत्र दिनेश सोमवार शाम घर से जरूरी काम से निकले थे। सड़क पार करते समय एक प्राइवेट बस से बाइक टकरा गई। हादसे में इंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अभिमन्यु की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।
हादसे में दोनों की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने बस पर पथराव करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया था। इधर, पथराव और आगजनी की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई, हालांकि करीब एक घंटे तक लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर हंगामा होता रहा। परिजनों ने एंबुलेंस देर से आने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। उधर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों के शव जब गांव पहुंचे तो उनको देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवार का अकेला चिराग था अभिमन्यु
हादसे में जान गंवाने वाला अभिमन्यु घर का अकेला चिराग था। पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। नम आंखों और रुंधे गले से मृतक के पिता ने बताया कि अभिमन्यु से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। किसी को भी नहीं पता था कि बेटा घर सकुशल वापस नहीं आएगा। हादसे की जानकारी हुई तो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। परिवार में उसके अलावा न कोई भाई है और न ही बहन। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। इधर मृतक इंद्रेश का एक बड़ा भाई और एक बहन है। पिताजी मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं।

मंगलवार को भी गांव में रहा पुलिस का पहरा
बस पर पथराव और आगजनी की घटना के बाद पुलिस सतर्क दिखाई दी। शव घर पहुंचने और अंतिम संस्कार हो जाने तक पूरे गांव में पुलिस का पहरा था। पुलिसकर्मी ग्रामीणों पर नजर बनाए थे। हालांकि अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं हुआ। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।

बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज



लखीमपुर खीरी। ग्राम मुड़ियाखेड़ा निवासी दो युवक अभिमन्यु और इंद्रेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करते हुए बस को आग से हवाले कर दिया। अभिमन्यु के पिता दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद

मृतक इंद्रेश वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें