फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसा तेंदुआ... बकरी के बच्चे को मुंह में दबाकर ले गया

Fri, 13 Nov 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। उत्तर निघासन वन रेंज में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं। टॉपर फार्म में 14 अक्तूबर को हमले में छह वर्षीय मनजोत की मौत के बाद आसपास के गांवों में अब भी दहशत है। वहीं बुधवार रात मटहिया गांव में तेंदुआ राजेंद्र गौतम के घर में घुसकर बकरी का बच्चा उठा ले गया। उसे बचाने पहुंचे परिवार के लोगों पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

शोर सुनकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा किया तो तेंदुआ बकरी के बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया। हालांकि, बकरी के बच्चे की मौत हो गई।
बथुआ गांव में भी तेंदुए ने बंधा पुत्र शंकर और जमुनादेवी (55) पत्नी रामसनेही पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों को निघासन अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन

तेंदुआ पहले जोगा सिंह के बेटे मनजोत सिंह की जान ले चुका है। अब बृहस्पतिवार को जोगा सिंह की गाय पर भी हमला कर दिया।
जोगा सिंह समेत ग्रामीणों ने बताया कि टॉपर फार्म में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, लेकिन आसपास के गांवों में हमले जारी हैं।
वन विभाग के दो वाचरों ने घटना को भेड़िये का हमला बताया, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को प्रत्यक्ष देखा है। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि बथुआ सहित आसपास गांवों में चार पिंजरे लगाए गए हैं। माैके पर वन विभाग की टीम माैजूद है। ग्रामीणों में आक्रोश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें