शुक्रवार सवेरे लखविंदर सिंह को फार्म हाउस में उनको पालतू कुत्ता नहीं दिखाई दिया। इस पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो खूंखर तेंदुए का हमला देख वह भी सिहर गए। फुटेज में तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते को जबड़े में दबोचकर पेड़ की ओर ले जाते दिखाई पड़ा। घर के बाहर लगे पेड़ पर जब उनकी नजर पड़ी तो उनका पालतू कुत्ता पेड़ पर टंगा दिखाई दिया।
उन्होंने पेड़ पर टंगे पालतू कुत्ते का वीडियो बना लिया और मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल के आसपास तेंदुए के ताजे पगचिन्ह मिले हैं। उधर भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा ने बताया कि बरूआ बीट में तेंदुए द्धारा एक पालतू कुत्ते का शिकार किए जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है।