फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान के पास खूंटे से बंधे बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला

Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इसी घर में घुसकर तेंदुए ने किया बछडे का शिकार। सोर्स संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा वन रेंज क्षेत्र के सेमरिया गांव में किसान नरेश यादव के पास खूंटे में बंधे बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नरेश शनिवार रात घर के अंदर सो रहे थे। उनका बछड़ा पास में ही खूंटे से बंधा था। बछड़े के चिल्लाने की आवाज आई तो नरेश को लगा कि शायद पशु आपस में लड़ रहे हैं। कुछ देर बाद हड्डी टूटने की आवाज सुनाई दी, जब नरेश ने टॉर्च की रोशनी में देखा तो तेंदुआ बछड़े का शिकार कर उसे खा रहा था।
नरेश ने शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगा दिया। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। सेमरिया गांव जंगल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ अक्सर गांव में आ जाता है। वन विभाग से ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है। डिप्टी रेजर अनुज रंजन ने बताया कि वे इस समय बाहर हैं। स्टाफ को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें