फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटा तेंदुआ, चार घायल

Sat, 16 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। वन रेंज भेड़हिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेंदुए ने घर के बाहर बैठे चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव शुक्लनपुरवा में घरों के बाहर बैठे बिपिन (45), माया प्रकाश (45), भागीरथ (48) और संदीप (42) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बिपिन और संदीप को मामूली चोटें आईं, जबकि माया प्रकाश और भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों से तेंदुए को खदेड़ा। सभी घायलों को सीएचसी धौरहरा ले जाया गया, जहां से माया प्रकाश और भागीरथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी और क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक कबिरहा, नगरिया, इमिलिया और मजगई समेत करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। दो सप्ताह पहले नगरिया गांव में भी तेंदुए ने घर के बाहर बंधी भैंस पर हमला किया था।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं, जिससे आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह हर बार टीम को चकमा देकर निकल जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें