फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बच्ची पर हमले के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा, चार ट्रैप कैमरे भी लगाए

Tue, 03 Nov 2026 09:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

निघासन इलाके के मंझरा पूरब गांव में मासूम बच्ची पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में पिंजरा लगाया है। चार ट्रैप कैमरे में भी लगाए गए हैं।  
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके के मंझरा पूरब गांव में पांच वर्षीय बच्ची मनप्रीत कौर पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने उसकी निगरानी और पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास ही एक पिंजरा लगाया गया है। इसके साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा और चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन कर्मियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसे जल्द पकड़ा जा सके। उधर, तेंदुए के हमले में घायल मनप्रीत कौर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बच्ची के पिता जसविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत ठीक है। घटना के बाद से गांव के लोगों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिता ने शोर मचाकर तेंदुए से बेटी को बचाया 
मझरा पूरब गांव में पांच वर्षीय मनप्रीत को तेंदुए के जबड़े से बचाने के लिए उसके पिता जसविंदर सिंह बिट्टू ने अपनी जान की परवाह नहीं की। जब तेंदुए ने हमला किया तो घर के आंगन में मनप्रीत अपने पिता का हाथ पकड़े खड़ी थी। 

जसविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि अचानक तेंदुआ झपटा और बच्ची को खींचकर ले जाने लगा तो तो उन्हें कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद हिम्मत दिखाते हुए वे आगे बढ़े और तेंदुए को रोकने का प्रयास करने लगे। 
उनके न तो हाथ में कुछ था न ही आसपास। इस पर वह जोर-जोर से शोर करने लगे। और तेंदुए के पीछे दौड़े। परिवार के अन्य लोग भी शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया और इस तरह बच्ची की जान बच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें