फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मिट्टी के दीयों को बनाने में जुटे कुम्हार, दिवाली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद

Mon, 02 Nov 2026 03:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दिवाली के लिए कुम्हार मिट्टी के दीये, खिलौने और बर्तन बनाने में जुटे हैं। मांग बढ़ने की उम्मीद में उन्होंने सामान तैयार कर भंडार जमा किया है। कुम्हारों को इस दिवाली अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
दीये बनाते गजराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में दिवाली के लिए दीये बनाने का काम तेज हो गया है। कुम्हार मिट्टी से दीये, खिलौने और बर्तन बनाने में जुटे हुए हैं। त्योहार पर मांग बढ़ने की उम्मीद में उन्होंने पहले से ही सामान तैयार कर स्टॉक जमा कर लिया है। अब उन्हें बाजार में ग्राहकों के पहुंचने और अच्छी बिक्री होने का इंतजार है।

विज्ञापन




गांव सुवागाड़ा निवासी गजराज ने बताया कि दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीयों की खास मांग रहती है। ऐसे में कुम्हार दिन-रात मेहनत कर अलग-अलग आकार और डिजाइन के दीये तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही मिट्टी के खिलौने, छोटे बर्तन और सजावटी सामान भी बनाए जा रहे हैं। तैयार सामान को सुरक्षित रखकर बिक्री के लिए अलग-अलग रखा गया है, ताकि त्योहार के समय ग्राहकों को उनकी पसंद का सामान आसानी से मिल सके। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मिट्टी के दीयों की परंपरा आज की बरकरार 
कुम्हार महेश ने बताया कि आधुनिक दौर में बिजली की झालरों और सजावटी लाइटों का चलन बढ़ा है, लेकिन मिट्टी के दीयों की परंपरा आज भी बरकरार है। धार्मिक मान्यताओं के साथ ही मिट्टी के दीये पर्यावरण के अनुकूल भी माने जाते हैं। यही वजह है कि दीपावली पर इनकी खरीदारी का विशेष महत्व रहता है।

कुम्हारों के लिए दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि साल की अच्छी कमाई का भी अवसर है। पूरे परिवार की मेहनत से तैयार किए गए दीयों और अन्य मिट्टी के सामान की बिक्री से उन्हें रोजगार मिलता है। अब कुम्हारों को उम्मीद है कि इस दीपावली पर लोग मिट्टी के दीये और पारंपरिक सामान खरीदकर उनकी मेहनत को प्रोत्साहित करेंगे। इससे माटी कला को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें