फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सामने आया तेंदुआ, उल्टे पांव भागे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। शहर से सटे राजकीय कृषि प्रक्षेत्र मंझरा और इंदिरा मनोरंजन वन इलाके में तेंदुए की चहलकदमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार सुबह डेयरी अनुभाग के पास मजदूरों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। ऐसे में वे भाग खड़े हुए। श्रमिक आशाराम ने बताया कि आए दिन तेंदुआ देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी के वन रेंज शारदा नगर में पिछले करीब चार माह में तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक तेंदुए की चहलकदमी मंझरा इलाके में लगातार बनी हुई है। इससे राजकीय फार्म पर काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों में दहशत है। तीन दिन पहले खंबारखेड़ा के भूड़ स्थित एक झाले में तेंदुए ने शाम को कुत्ते को मार डाला था।
वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए डेयरी और एसएसबी कैंप के पीछे जंगल में दो पिंजरे लगाए है। पिंजरे में बकरी भी रखी जा रही है। बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ से दूर है। ऐसे में वन विभाग ने एहतियातन इंदिरा पार्क गेट पर ताला डाल रखा है। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि दो पिंजरे लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें